नक्सली की मौत पर माओवादियों ने की बंद की घोषणा
नक्सली की मौत पर माओवादियों ने की बंद की घोषणा
Share:

रांची : मामले में पुलिस की मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। जिसे लेकर नक्सलियों ने बिहार - झारखंड में बंद की घोषणा कर दी गई है। माओवादियों ने इस दौरान प्रतिष्ठान न खोले जाने का आह्वान किया है। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों द्वारा क्षेत्र में नागरिकों के लिए बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान एंबुलेंस और दूध वाहन को मुक्त रखा गया है। दूसरी ओर नक्सली बंदी को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बंद के दौरान नक्सलियों द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों पर दबाव बनाया जा सकता है। दूसरी ओर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में नक्सलवाद तेजी से हावी है। झारखंड में जारी नक्सलवाद के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में कई सारी आपराधिक घटनाऐं सामने आती रही हैं। कई बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो चुकी है तो कई बार जंगलों में भी नक्सलियों ने अपना कब्जा जमा रखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -