'इंडस्ट्री में इस कारण कोई नहीं दे रहा काम', सलमान खान के सामने झलका मान्या सिंह का दर्द
'इंडस्ट्री में इस कारण कोई नहीं दे रहा काम', सलमान खान के सामने झलका मान्या सिंह का दर्द
Share:

टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो की बेहतरीन शुरुआत हो गई है। सलमान खान ने शो के प्रतियोगियों का ग्रैंड तरीके से स्वागत किया। बिग बॉस के घर में इस बार ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह की भी एंट्री हुई  है। मान्या शो में अपने करियर को गति देने आई हैं, साथ ही साथ वह शो में ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगी।

मिस इंडिया रनर अप रह चुकी मान्या सिंह ने शो में एंट्री के साथ प्रशंसकों को अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत परेशानियों को सामना किया है। लोगों को लगता है कि मिस इंडिया बनने के पश्चात् जिंदगी बदल जाती है। बहुत पैसे मिलते हैं, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होता है। मिस इंडिया रनर अप बनने के पश्चात् भी उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है। 2 वर्ष बाद बड़ी परेशानी से उन्हें एक विज्ञापन मिला था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RJ Karishma (@rjkarishma)

मान्या ने बताया कि वक़्त भले ही कितना भी आगे निकल जाए, लेकिन लोगों की सोच अभी भी गोरी रंगत पर ही अटकी है। लोग उनके सांवले रंग पर कमेंट करते थे। मिस इंडिया रनर अप बनने के पश्चात् भी उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वे स्वयं भी अपने पिता के ऑटो से ट्रैवल करती हैं, जिससे थोड़े पैसे बचा पाएं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली मिस इंडिया की कहानी ने सलमान खान को बहुत इंप्रेस किया। अपनी स्ट्रगलिंग कहानी सुनाते हुए मान्या थोड़ी इमोशनल भी हो गईं। मान्या ने कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं। अब वो इस शो में हैं। वे रूपये कमाना चाहती हैं। उनकी बातें सुनकर सलमान ने कहा कि इस शो के पश्चात् उन्हें सबकुछ मिलेगा। 

बिग बॉस में होते ही साजिद खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान हुए शॉक्ड

सीरियस हुई इस एक्ट्रेस की हालत, फैंस मांग रहे ठीक होने की दुआ

उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख घुमा लोगों का सिर, आपने देखा क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -