15 अगस्त को इस राज्य से रिहा होंगे कई कैदी
15 अगस्त को इस राज्य से रिहा होंगे कई कैदी
Share:

भोपाल: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को मध्यप्रदेश की अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदियों को रिहा किया जाएगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसमें गंभीर अपराध का कोई कैदी सम्मिलित नहीं है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदी रिहा होंगे। 

वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 151 और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 251 कैदियों की सजा माफ करने का फैसला लिया गया है। इसमें गंभीर अपराध का कोई भी कैदी सम्मिलित नहीं है। राज्यपाल ने कैदियों की सजा माफी का अनुमोदन कर दिया है। बता दें देश भर में स्वतंत्रता का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की रिहाई की जानकारी दी है। 

वही इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से NIA ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। NIA ने हमीदुल्ला उर्फ राजू गाजी उर्फ मुफ़्फ़क़ीर उर्फ समीद अली मियां एवं मोहम्मद सहादत हुसैन उर्फ अबिदुल्लाह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। तत्पश्चात, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खबर देते हुए कहा कि ये दोनों आतंकी मार्च में 7 दहशतगर्दो की गिरफ्तारी के बाद रेडार पर थे। इनके अतिरिक्त 6 और संदिग्धों की तलाश जारी है।

'सत्येंद्र जैन याददाश्त खो चुके हैं, उनकी विधायकी ख़त्म की जाए..', हाई कोर्ट में PIL दाखिल

'तिरंगा जलाओ, भारतीय सेना हमारी दुश्मन..', पंजाब में पनप रही देशविरोधी सियासत

आय से अधिक संपत्ति मामले में सोरेन को लोकपाल ने भेजा नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -