आज के दिन हुई थी कई लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए 27 जनवरी का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

27 जनवरी का इतिहास:-
1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
1891 - अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान धमाके में 109 लोग मारे गये।
1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 - अमेरिकी नौसेना ने हैती पर कब्जा किया।
1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
1988 - पहली बार हेलिकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1996 - पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को कानूनी रूप प्राप्त।
1996 - फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
2007 - हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार एवं पटकथा लेखक कमलेश्वर का निधन।
2008 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2009 - भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन।
2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के चलते सात व्यक्तियों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

'स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है', श्रीराम भद्राचार्य का बड़ा बयान

गणतंत्र दिवस के आयोजन में लगने वाले है चार चाँद, परेड के बाद शामिल होगा ये खास विमान

आज कौन-सा गणतंत्र दिवस मना रहा भारत, 73वां या 74वां...यहाँ जानिए सब कुछ

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -