पंजाब में शिअद के पूर्व MLA सहित कई नेता भाजपा में शामिल
पंजाब में शिअद के पूर्व MLA सहित कई नेता भाजपा में शामिल
Share:

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि फिरोजपुर में होते-होते रह गई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली अब तक कि सबसे ऐतिहासिक रैली साबित होती। शेखावत ने आगे कहा कि पुलिस के साथ मिलीभगत कर के सियासी कार्यकर्ताओं ने न केवल जनता को रैली में नहीं जाने दिया बल्कि पीएम मोदी का भी रास्ता रोका। 

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि ऐसा करने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के संकल्प को ही मजबूती मिली है। ये बातें केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में पंजाब के कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के बाद कहीं। मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व MLA अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और पूर्व अमृतसर काउंसिलर धर्मवीक सरीन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि बीते सप्ताह बुधवार को पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली को रद्द कर वापस लौटना पड़ा था। भारी बरसात के कारण पीएम मोदी का काफिला सड़क के रास्ते जा रहा था, किन्तु रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर को जाम कर रखा था। इस कारण पीएम मोदी को फ्लाईओवर पर ही 15-20 मिनट खड़े रहना पड़ा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक के बाद उन्हें फिरोजपुर रैली को रद्द कर वापस लौटना पड़ा था।

'प्रचार कांग्रेस का, तस्वीरें भाजपा की..', सोशल मीडिया पर फिर बना पार्टी का 'मजाक'

केपीसीसी ने पिनरी विजयन पर सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट पर कमीशन कमाने का आरोप लगाया

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -