चॉकलेट का नाम सुनते ही सभी के मुह में पानी आ जाता हैं। देखा गया है कि, चॉकलेट के प्रति दीवानगी सभी में होती है। तो चाहे बच्चे हो या बड़े सभी को यह बहुत पसंद आती है।
चॉकलेट की दुनिया ख़ुशी से भरी होती है। तो हम बोल सकते है कि, इसने हमरे खाने, रहने, रोमांस सब के तरीके को बदल दिया है। तो चलिए आज आपको बताते है चॉकलेट हेल्थ के फायदे। जिसके बारे में जान कर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।
क्या आप जानते है चॉकलेट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है जैसे कि
दिल कि बीमारियों को दूर रखे
• चॉकलेट के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम सुचारू रूप से काम करता है यानि अगर आप चॉकलेट की एक पट्टी खाते है तो दिल की बीमारी दूर होती है।
• गहरे रंग का चॉकलेट हार्ट अटैक के खतरे को 50% तक कम करता है और कॉरोनरी डिजीज को 10% तक कम करता है।
ब्लड प्रेशर कम करता है
• कुछ डार्क वेजिटेबल की तरह चॉकलेट भी पोधो में आता है इसलिए दोनों के गुण और फायदे एक सामान है।
• इसमें फ्लेवोनॉयड्स नमक एक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट नाइट्रिक एसिड का निर्माण करके ब्लड प्रेशर को कम करता है। साथ ही यह शरीर में हॉर्मोन को संतुलित रखता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
• कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में चॉकलेट की अहम भूमिका होती है।
• यह शरीर में मौजूद ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
एंटीडिप्रेसेंट को कम करता है
• चॉकलेट आपको खुश मिजाज बनता है। इसके सेवन से आपकी टेंशन दूर होती है।
• इसमें सेरोटोनिन पाया जाता है, जो कि नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट होता है
प्रेगनेंसी में फायदेमंद होता है
चॉकलेट हेल्थ बेनिफिट्स पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आई है कि, जो महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट खाती है उनका बच्चा स्वस्थ होता है।
फैट्स को कम करने में फायदेमंद
• अगर आप चॉकलेट खाना चाहते है और साथ ही अगर आप यह सोचते है कि आपका वजन न बड़े तो आप वो चॉकलेट का सेवन करे जिसमे कोका पाउडर ज्यादा होता है। जिससे फैट्स की मात्रा काफी कम होती है।
• लेकिन ध्यान रहे की हर चीज अपनी सीमा में ही सही रहती है अगर आप ज्यादा चॉकलेट खाएगे तो आप इसके नुकसान के लिए भी तैयार रहे। इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करें।