इंजमाम उल हक ही नहीं ये क्रिकेटर भी हो चुके हैं अपने अफेयर के लिए बदनाम
इंजमाम उल हक ही नहीं ये क्रिकेटर भी हो चुके हैं अपने अफेयर के लिए बदनाम
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे और मौजूदा क्रिकेटर इमाम उल हक पर कई लड़कियों के साथ अफेयर होने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक ट्विटर यूजर के मुताबिक पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 7-8 लड़कियों के साथ अफेयर रखा है। इस तरह ये युवा क्रिकेटर मुश्किलों में फंसता नज़र आ रहा है। क्रिकेट जगत में इमाम अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो इन आरोपों में फंसे हों।

इससे पहले कई नामी क्रिकेटर भी मैदान से बाहर बदनाम हुए हैं। दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न सिर्फ फिरकी के ही जादूगर नहीं रहे। मैदान के बाहर वह हजारों महिलाओं से संबंध बनाने का दावा करते रहे हैं। वॉर्न गर्व से यह बताते हैं कि हजारों महिलाओं के साथ सोने के बावजूद वह सिर्फ 5 बार ही पकड़े गए। हेलन कोहेन, एंगेला गलागर, लॉरा सेयर्स, केरी कोलीमोर, लिज हर्ले, क्लोई कॉनरेड के साथ उनके किस्से खूब मशहूर हुए और उनकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी मीडिया में बार-बार छाईं रही।

पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी 2000 में सिंगापुर में आयोजित हो रहे एक टूर्नमेंट के लिए जाने के दौरान अपनी टीम के दो साथियों अतीक-अज-जमान और हसन राजा के साथ कराची के एक होटल के कमरे में लड़कियों के एक ग्रुप का मनोरंजन करते हुए पकड़े गए थे। सभी खिलाड़ियों ने दावा किया कि वे लड़कियां ही उनकी फैन थीं और वे सिर्फ ऑटोग्राफ दे रहे थे। हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया था और उस समय केन्या में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी के लिए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था।

रणजी ट्रॉफी खिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

रोहित शर्मा ने किया विराट-अनुष्का को अनफॉलो, एक्ट्रेस ने किया हैरानीभरा पोस्ट

चाइनीज कंपनी ओप्पो का BCCI से करार खत्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -