सरकार की योजनाओं को घोषणा के पिटारे में ले रहे अमरेंद्र सिंह
सरकार की योजनाओं को घोषणा के पिटारे में ले रहे अमरेंद्र सिंह
Share:

जालंधर : पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनोरंजन कालिया द्वारा यह कहा गया कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी घोषणाओं में मौजूदा सरकार की योजनाओं को शामिल किया है। दरअसल पंजाब में अभी भाजपा - अकाली दल गठबंधन की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस उसकी आलोचना में लगी है। राज्य में विधानसभा चुनाव आने वाले समय में ही होने हैं जिसे लेकर भी कांग्रेस अपनी तैयारियों में लगी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार कालिया द्वारा कहा गया कि कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह ने अपनी रैली में जिस तरह की घोषणा की थी वह भाजपा गठबंधन द्वारा पहले से प्रारंभ हो चुकी है। उनका कहना था कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली देने देने का वायदा किसानों से किया है। दूसरी ओर गरीबों को मुफ्त विद्युत दो सौ यूनिट से बढ़ाकर 300 यूनिट करने की बात कही गई।

वृद्धावस्था पेंशन को 500 से बढ़ाकर 2 हजार करने की की घोषणा भी की गई। कन्या की शादी पर शगुन के तौर पर दी जाने वाली राशि को कांग्रेस ने बढ़ाकर 51 हजार रूपए तक करने की घोषणा भी की। मगर इस तरह की सुविधाऐं राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में पहले से ही दी जा रही हैं। विधायक मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों से मुकर गई थी। वर्ष 1997 में भी कांग्रेस मुफ्त बिजली के वायदे से मुकर गई थी। कांग्रेस ने मुफ्त बिजली की सुविधा तो दी ही थी लेकिन कुछ ही समय में अपनी सुविधा देने की बात से कांग्रेस पीछे हट गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -