सिर में चोट तो यूरोलॉजी में एडमिट क्यों है मनोज तिवारी? RJD ने पूछा सवाल
सिर में चोट तो यूरोलॉजी में एडमिट क्यों है मनोज तिवारी? RJD ने पूछा सवाल
Share:

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को प्रदर्शन के चलते चोटिल हो गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मगर आज राष्ट्रीय जनता दल ने एक फोटो साझा कर दावा किया है कि मनोज तिवारी यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट हैं। इतना ही नहीं, RJD ने प्रश्न भी किया है कि जब मनोज तिवारी को सिर में चोट लगी थी तो वो यूरोलॉजी में भर्ती क्यों हुए?

साथ ही RJD अररिया ने एक फोटो साझा की है, जिसमें मनोज तिवारी बेड पर लेटे हैं तथा साइड में डॉक्टर खड़े हैं। RJD का दावा है कि ये डॉक्टर अनूप कुमार हैं जो यूरोलॉजी मतलब मूत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं। RJD ने प्रश्न उठाते हुए कहा, 'मनोज तिवारी को चोट सिर में लगी है, तो फिर यूरोलॉजी में एडमिट क्यों हो गए हैं?'

वही हॉस्पिटल में एडमिट होने के पश्चात् मनोज तिवारी ने भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने अपने स्वस्थ होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वो अब खतरे से बाहर हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया था। साथ ही मनोज तिवारी ने आग्रह करते हुए ये भी बोला था कि लोग अपना धीरज बनाए रखें तथा किसी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को सार्वजनिक स्थल पर मनाने पर पाबंदी लगा दी है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार के इस निर्णय का विरोध किया तथा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े। इस के चलते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं मनोज तिवारी भी थे। 

दूर हुआ सालों का मनमुटाव, अब चाची सोनिया की पार्टी में शामिल होने जा रहे भाजपा के वरुण गांधी ?

लखीमपुर हिंसा: राष्ट्रपति से मिले राहुल-प्रियंका, की गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

लखीमपुर हिंसा पर नहीं थम रहा घमासान, आज राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल-प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -