मनोज तिवारी ने राहुल गाँधी को बताया विश्व का सबसे कंफ्यूज नेता, कहा- उन्हें कृषि कानून की कोई जानकारी नहीं
मनोज तिवारी ने राहुल गाँधी को बताया विश्व का सबसे कंफ्यूज नेता, कहा- उन्हें कृषि कानून की कोई जानकारी नहीं
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर लीडर एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुनिया का सबसे 'कन्फ्यूज नेता' बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि गांधी को संसद द्वारा हाल में पारित कृषि कानूनों के बारे में जानकारी ही नहीं है।

सोमवार शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे तिवारी ने प्रेस वालों से कहा कि, 'राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानून की जानकारी ही नहीं है। हाल में संसद ने जिन कृषि कानूनों को पारित किया है उन्हें पंजाब की कांग्रेस सरकार को छोड़कर देश के अन्य सारे राज्यों ने स्वीकार कर लिया है।' कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता के संबंध में सवाल किए जाने पर तिवारी ने कहा कि, 'भाजपा और केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को राजी हैं। कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह आन्दोलनरत किसानों से बातचीत करना चाहते हैं और किसान नेताओं को तीन दिसम्बर को वार्ता के लिए आमंत्रित भी किया गया है।'

तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाकर किसानों को भड़का रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों की आमदनी दोगुनी करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान कर रही है।

ममता बनर्जी ने शुरू किया 'द्वारे सरकार' अभियान, बंगाल के घर-घर तक पहुँचने का प्लान

मॉडर्ना ने यूएस एफडीए को प्रस्तुत किए कोरोना वैक्सीन ट्रायल्स

फ्रांस में कोरोनो के मामलों में आई गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -