मनोज मुंतशिर ने उड़ाया शिल्पा शेट्टी का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद
मनोज मुंतशिर ने उड़ाया शिल्पा शेट्टी का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए वर्ष 2021 कुछ मायनों में अच्छा रहा तो कुछ मायनों में बुरा भी रहा। उनके पति राज कुंद्रा को ड्रग्स मामले में जेल जाना पड़ा। इसके अतिरिक्त कोरोना काल तथा लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। लेकिन अभिनेत्री ने दिखा दिया कि एक मजबूत महिला की निशानी क्या होती है। शिल्पा ने प्रत्येक कठिन परिस्थिति का सामना बहुत मजबूती के साथ किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ अपनी मेंटल तथा फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखा। 

इसके साथ ही वे प्रोफेशनल फ्रंट पर भी बहुत एक्टिव दिखाई दी। शिल्पा अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इंडियाज गॉट टेलेंट का एक वीडियो सामने आया है जो इस बात का उदाहरण है। शिल्पा इस वक़्त इडियाज गॉट टेलेंट के साथ जुड़ी हैं तथा जज के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ मनोज मुंतशिर भी हैं। मनोज और शिल्पा के बीच हंसी-मजाक चलता रहता है। लेकिन हाल ही में मनोज ने शिल्पा के साथ एक मजाक किया जो उल्टा उन्हीं पर भारी पड़ गया। पोस्ट किए गए हालिया वीडियो में फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी बादाम खाती दिखाई दे रही हैं। मनोज उनसे बोलते हैं कि- शिल्पा जी ये जो बुद्धि है ना, ये बादाम खाने से नहीं आती, धोखे खाने से आती है।

वही अब शिल्पा भी भला कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने मनोज को पलटकर उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि 'अच्छा, मतलब आप बादाम धोके नहीं खाते, इसलिए...' शिल्पा के सिर्फ इतना ही बोलने की देरी थी कि सब लोग वहां पर हंसने लग गए। वहीं मनोज मुंतशिर ने तो अपना माथा ही पकड़ लिया। मनोज द्वारा साझा किए गए इस मजेदार वीडियो पर प्रशंसक भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा

बड़ी खबर: राम कपूर ने अलीबाग में ख़रीदा एक और घर, कही ये बात

12 सांसदों का निलंबन रद्द होने तक संसद टीवी शो की मेजबानी नहीं करेंगे थरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -