मनोज बाजपेयी की माँ का हुआ निधन, इस कारण गई जान
मनोज बाजपेयी की माँ का हुआ निधन, इस कारण गई जान
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पद्मश्री मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का देहांत हो गया है। मनोज बाजपेयी की माता जी बीते बहुत दिनों से बीमार चल रही थीं। गीता देवी की तबीयत अचानक से खराब हुई थी। तत्पश्चात, उन्हें तुरंत दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बीते बहुत दिनों से उनका उपचार जारी था। किन्तु आज प्रातः यानी बृहस्पतिवार को गीता देवी का निधन हो गया।

मां के निधन के बाद से मनोज सहित उनका पूरा परिवार बहुत सदमें में है। मनोज बाजपेयी के घर पर दुख का माहौल है। मां के चले जाने से मनोज पूरी तरह से टूट गए हैं। इस समय वो स्वयं को और अपने परिवार को संभालने में लगे हुए हैं। वहीं इस बात की खबर अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के माध्यम से सभी के साथ शेयर की हैं। अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं मनोज बाजपेयी आपकी आदारनिया माँ के दुखद निधन पर। ओम शांति !

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, कुछ दिनों पहले गीता देवी की तबीयत में सुधार देखा गया था। चिकित्सकों की निगरानी में वह ठीक महसूस भी कर रही थीं। मगर फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तथा उनका देहांत हो गया। जब मनोज की माता जी हॉस्पिटल में भर्ती थीं तो मनोज बाजपेयी उनसे मिलने आते रहते थे। अपनी शूटिंग से समय निकालकर मनोज अपनी मां का हाल-चाल लेने हॉस्पिटल आते रहते थे।

इस एक्ट्रेस की गाड़ी के पीछे दौड़े हजारों लोग, डर के मारे हुआ बुरा हाल

प्रियंका चोपड़ा नहीं ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था 'राम चाहे लीला' गाना, सलमान खान के कारण कर दिया इंकार

सलाम वैंकी की स्क्रीनिंग पर धमाकेदार लुक में दिखे आमिर खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -