मनोज बाजपेयी को मिला नेशनल अवॉर्ड तो गदगद हो उठे पंकज त्रिपाठी, दी ऐसे बधाई कि खिलखिलाए लोग
मनोज बाजपेयी को मिला नेशनल अवॉर्ड तो गदगद हो उठे पंकज त्रिपाठी, दी ऐसे बधाई कि खिलखिलाए लोग
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी को दो दिन पहले ही बेस्ट अभिनेता के राष्ट्रिय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवॉर्ड वर्ष 2019 के लिए दिया गया है। मनोज बाजपेयी को ये अवॉर्ड वर्ष 2019 में रिलीज उनकी मूवी भोसले में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मनोज को सम्मानित किया। ये सम्मान प्राप्त होने के पश्चात् मनोज को प्रशंसक और चाहनेवाले बधाई दे रहे हैं। 

वही सोशल मीडिया पर अभिनेता के प्रशंसक मनोज की इस कामयाबी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में जाने माने अभिनेता और उनके सबसे बड़े फैंस में से एक पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज को बधाई दी है तथा वो भी अपने स्टाइल में। पंकज ने एक ट्वीट करते हुए अपनी स्थानीय भाषा मे लिखा कि भैया बधाई। राष्ट्रिय अवॉर्ड की लाइन लगी रहे। जय हो। इसके उत्तर में मनोज ने भी स्थानीय भाषा में जवाब दिया। मनोज ने लिखा, 'तुम्हारी बधाई पढ़कर बहुत अच्छा लगा। जल्दी ही मिलते हैं। बहुत सारा स्नेह।' 

आपको बता दें कि वर्ष 2019 के लिए कई सितारों को राष्ट्रिय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें बेस्ट एक्टर के लिए धनुष (असुरन) एवं मनोज बाजपेयी (भोसले) को, बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा) को, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स) को, बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स) को और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दिया गया है। सभी को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया।

‘कृष 4’ में नजर आएँगे बॉलीवुड के ये मशहूर सुपरस्टार

कई भाषाओँ में अपने अभिनय का जादू का भिखेर चुके है प्रदीप कुमार

क्यों नहीं मिलनी चाहिए आर्यन को बेल? HC में NCB ने दी ये दलील, रिया केस का भी हुआ जिक्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -