मनोज और प्रियंका को किया जाएगा पुरस्कार से सम्मानित
मनोज और प्रियंका को किया जाएगा पुरस्कार से सम्मानित
Share:

अभिनेता मनोज वाजपेयी को बहुत ही जल्द एक बड़ी उपलब्धी से सम्मानित किया जा सकता है दरअसल फिल्म ‘अलीगढ़‘ में उनके दमदार अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हे हंसल मेंहता की इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी मे यह पुरस्कार दिया जाएगा।

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी को यह पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से कोई लेना-देना नहीं है जो कि भारत सरकार की ओर से दिया जाता है मनोज वाजपेयी को जो पुरस्कार मिलेगा वह मुंबई की एक संस्था दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। और यही संस्था प्रियंका चोपड़ा को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ‘बाजीराव मस्तानी‘ के लिए भी यह पुरस्कार देगी। इन दो श्रेणियों के अलावा अन्य किसी भी विजेता का नाम घोषित नहीं किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार 24 अप्रैल को मुंबई के जुहू स्थित एक होटल में किया जाएगा।

इस विषय पर मनोज का कहना है कि वे इस उपलब्धि पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्यार और प्रशंसा के लिए सभी का धन्यवाद किया। मनोज ने ट्वीट कर कहा, आपके अभूतपूर्व प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद। बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -