राजपथ से रक्षा मंत्री ने किया आजादी के पर्व का आगाज
राजपथ से रक्षा मंत्री ने किया आजादी के पर्व का आगाज
Share:

नई दिल्ली : भारत अपनी आजादी के 70वें साल को सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडिया गेट के पास राजपथ पर भारत पर्व का आगाज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा किया जा चुका है। शुक्रवार की शाम को इस शानदार शुरुआत का गवाह बनने केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडू भी पहुंचे। इस मौके पर पर्रिकर ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने देश की आजादी के 70वें साल पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहद उम्दा प्रयास किया है।

भारत का यह पर्व अनेकता में एकता का संदेश देगा। रक्षा मंत्री ने बताया कि इसके लिए 17 थीम राज्यों के पवेलियन का निर्माण कराया गया है। कुल 50 स्टॉल लगाए गए है। जिसमें खाने-पीने की चीजों से लेकर हस्तशिल्प तक के स्टॉल शामिल किए गए है। कई मंच बनाए गए है, जहां सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है।

नायडू ने इस मौके पर कहा कि हमारा देश ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण है। मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि सप्ताह भर राजपथ पर भारत की विविधता व संस्कृति के रंग बिखरे रहेंगे। इन मंत्रियों समेत कई अन्य मंत्रियों ने 70 साल- याद करो कुर्बानी के मौके पर आयोजित की गई फोटो प्रदर्शनी का भी मुआयना किया।

हवा में तीन रंगो के गुब्बारे छोड़े गए। भारत के इस आजादी के पर्व में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, गोवा, पंजाब व तेलंगाना जैसे राज्यों ने भाग लिया है।

क्या हैं राष्ट्रध्वज फहराने के नियम

PM मोदी ने मांगे भाषण को लेकर सुझाव, पंद्रह अगस्त पर देंगे भाषण !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -