आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ होगा पर्रिकर का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने जताया शोक
आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ होगा पर्रिकर का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने जताया शोक
Share:

पणजी: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का पैनक्रियाटिक कैंसर के चलते 63 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया है। राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। पर्रिकर का लंबे समय तक न्यूयॉर्क में उपचार चला था। इसके बाद वो दिल्ली के एम्स में इलाज लेते रहे। बाद में वे गोवा वापस लौट आए। शनिवार को उनकी तबियत अधिक बिगड़ गई थी।

एयर स्ट्राइक पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा- जो मनमोहन न कर सके, पीएम मोदी ने किया

पीएम मोदी ने भी पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि, वे एक असली देशभक्त और काबिल प्रशासक थे,  सभी उनकी तारीफ करते थे। देश के लिए उनकी त्रुटिहीन सेवा को आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। मैं उनके निधन से दुखी हूं। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि, 'श्री पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता हैं। उनके सरल व्यक्तित्व और उन तक आसान पहुंच ने उन्हें वर्षों तक गोवा के नेता के रूप में कायम रखा। उनकी लोकहित की नीतियों के कारण गोवा को विकास की बड़ी ऊंचाइयां मिलीं।'

कांग्रेस का समर्थन करने का कोई कारण की नहीं - भीम आर्मी

मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर पणजी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में सुबह 9:30 बजे कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 10 बजकर 30 मिनट पर उनके पार्थिव शरीर को पणजी के ही एक कला एकेडमी में ले जाया जाएगा। यहां 11 से 4 बजे तक आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा एसएजी ग्राउंड, कैंपल के लिए रवाना होगी। यहां 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: राजद नेता ने कांग्रेस को दिखाई हैसियत, कहा- किस आधार पर मांग रहे 11 सीटें

मंडोली जेल में ऐश कर रहे सीरियल किलर्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन में दरार, मांझी ने कहा - हमारी हैसियत कांग्रेस से कम नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -