हरियाणा के सीएम खट्टर ने कांग्रेस के खिलाफ लगवाया नारा '23 मई और कांग्रेस गई'
हरियाणा के सीएम खट्टर ने कांग्रेस के खिलाफ लगवाया नारा '23 मई और कांग्रेस गई'
Share:

यमुनानगर : शहर में आयोजित जनसभा में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारा लगवाया कि 23 मई और कांग्रेस गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता को तय करना है कि जंगल राज चाहिए या फिर रामराज। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितने भ्रष्टाचार हुए, जनता इससे पूरी तरह वाकिफ है। 

पार्टी आलाकमान ने जो भी फैसला लिया है, हम उसके साथ खड़े हैं : नवजोत कौर

कांग्रेस पर बरसे खट्टर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को देश विरोधी करार दिया। घोषणा पत्र में 124-ए को हटाने की बात कही गई है। यह सीधे देशद्रोह की ओर इशारा कर रहा है। जो लोग देश के खिलाफ नारे लगाते हैं, देश को खत्म करने की बात करते हैं, क्या उनके खिलाफ देशद्रोह नहीं लगाना चाहिए। 

कांग्रेस का TRS पर हमला, 16 सांसद भेज कर भी कुछ नहीं कर पाई पार्टी, लेकिन फिर भी...'

कुछ ऐसा भी बोले खट्टर

इसी के साथ उन्होंने कहा कांग्रेस देश के भ्रष्टाचारी ईमानदार चौकीदार को चोर बता रहे हैं, लेकिन देश की 130 करोड़ जनता जानती है कि कौन चोर है और कौन चौकीदार है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया, इसलिए वह देश और जनता का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस देश की जनता को फंसाने के लिए जाल बुन रही है, लेकिन जनता को जाल में फंसने की बजाय मजबूत सरकार बनानी होगी। 

वामदलों ने गठबंधन की पहल कारगर नहीं हो पाने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

370 पर बोली महबूबा, यदि यह हुई खत्म तो कश्मीर नहीं रहेगा भारत का...'

रामपुर से जयाप्रदा ने दाखिल किया नामांकन, बताया जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -