मन की बात में बोले PM मोदी- 'वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है'
मन की बात में बोले PM मोदी- 'वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है'
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। आपको बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का यह अब तक का 78वां, वहीं मोदी सरकार 2.0 का यह 25वां संस्करण है। ऐसे में अपने मन की बात को शुरू करते हुए PM मोदी ने कहा, ''वैक्सीन की सेफ्टी देश के हर नागरिक को मिले, हमें लगातार प्रयास करते रहना है। कश्मीर में बांदीपुरा जिला है, इस बांदीपुरा ज़िले में एक व्यवन गांव के लोगों ने मिलकर 100 फीसदी, शत प्रतिशत वैक्सीन का लक्ष्य बनाया उसे पूरा भी कर दिया।'' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, ''मैंने खुद ने भी दोनों डोज लगवा लिए हैं। हमारे पूरे देश में 31 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवा लिया है। मेरी मां, जो करीब 100 साल की हैं, उन्होंने भी दोनों डोज लगवा लिए हैं। कभी-कभी किसी को इससे बुखार वगैरह आता है, पर वो बहुत मामूली होता है, कुछ घंटों के लिए ही होता है। वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।''

इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। आगे पीएम मोदी ने कहा कि, ''वैक्सीन की सेफ्टी देश के हर नागरिक को मिले, हमें लगातार प्रयास करते रहना है। कई जगहों पर टीका हिचकिचाहट को खत्म करने के लिए कई संगठन, सामाजिक संगठन के लोग आगे आए हैं सब मिलकर के बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'' इसी के साथ वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के दो लोगों से बात की वैक्सीन लेने की अपील की। आपको बता दें कि मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, ''21 जून को वैक्सीन अभियान के अगले चरण की शुरुआत हुई उसी दिन देश ने 86 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ़्त वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया वो भी एक दिन में। इतनी बड़ी संख्या में भारत सरकार की तरफ से मुफ़्त वैक्सीनेशन वो भी एक दिन में! स्वाभाविक है, इसकी चर्चा भी खूब हुई है।''

KRK नहीं आ रहा है अपनी हरकतों से बाज, अब कंगना की फिल्मों को लेकर बोल डाली ये बात

मन की बात में PM मोदी ने किया टोक्यो ओलंपिक का जिक्र

जम्मू में 5 मिनट के अंदर हुए भयंकर धमाके, रक्षा मंत्री ने चीफ एयर मार्शल से की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -