अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है, मन की बात में बोले PM मोदी
अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है, मन की बात में बोले PM मोदी
Share:

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो संबोधन है। ऐसे में आज इस कार्यक्रम में उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का जिक्र किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने कहा, 'अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है। पंचायत से लेकर संसद तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।' आगे पीएम मोदी ने कहा, ''दिसंबर महीने नेवी डे (Navy Day) और आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे (Armed Forces Flag Day) भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं।''

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर parliament तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान और जमीन का डिजिटाइजेशन को लेकर जोर दिया था। उस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि भारत दुनिया का पहला देश है जो ड्रोन की मदद से अपने गांवों में जमीन का डिजिटल रिकार्ड तैयार कर रहा है।

आगरा: बुजुर्ग ने जिलाधिकारी को दी करोड़ों की जायदाद, बेटे नहीं रखते ख्याल

आज मन की बात करेंगे PM मोदी, ये हो सकते हैं मुद्दे!

अंतिम: थिएटर के अंदर लोगों ने जलाए रॉकेट, सलमान खान ने जोड़े हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -