मन की बात में बोले PM मोदी- 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है'
मन की बात में बोले PM मोदी- 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है'
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को आरम्भ कर दिया है। वह इस समय देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि, 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है।' इसी के साथ PM मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं। आगे PM मोदी ने कहा, ''दो दिन पहले की अद्भुत तस्वीरें, यादगार पल, अब भी मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देखकर मैं ही नहीं, पूरा देश ही रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने जैसे अपने इन योद्धाओं से कहा- विजयी भवः, विजयी भवः।''

उन्होंने कहा, ''जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो मुझे भी इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने का और देश को बताने का अवसर मिला था। ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं।'' इसी के साथ PM मोदी ने यह भी कहा कि, ''जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है। कल यानि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है। इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं।''

आप सभी को बता दें कि हर महीने के अंतिम रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के अब तक 78 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं।

राज कुंद्रा मामले में व्हाट्सएप चैट में हुआ बड़ा खुलासा, गहना वशिष्ठ को लेकर सामने आया ये बड़ा सच

मेरठ: कार में मिली बुजुर्ग की लाश, बेटे पर है पुलिस को शक

ममता का कोई मोल नहीं: छोटा सा विवाद और बेटे ने मार दी माँ को गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -