इस कारण चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं मनमोहन सिंह
इस कारण चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं मनमोहन सिंह
Share:

अमृतसर : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में भी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है। कयास लगाए जा रहे थे कि अमृतसर से पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने यह साफ कर दिया है कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।

रमजान या मतदान, इस बहस पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान

इस कारण लग रहे थे कयास 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के प्रधान ने दावा किया था कि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह से अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इसके बाद पंजाब के कई अन्य कांग्रेस नेताओं के बयान भी आए जिसमें कहा गया कि डॉ. सिंह अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही मीडिया में यह खबर चलने लगी कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह से अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने को कहा है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, हवालात में बिगड़ी हालत

खुद इच्छुक नहीं है मनमोहन 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ में संवादाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते शनिवार को दिल्ली में उनकी डॉ. मनमोहन सिंह से औपचारिक मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को पंजाब में कांग्रेस की चुनाव रणनीति के बारे में जानकारी दी थी। कैप्टन ने मनमोहन सिंह के अमृतसर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह खुद ही चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। 

अमेरिका ने दी हिदायत, वेनेज़ुएला से तेल न खरीदे भारत

ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा

आतंकियों ने रोकी यात्री बस, 13 यात्रियों का किया अपहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -