कोविड के खिलाफ फिर मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, किया ये काम
कोविड के खिलाफ फिर मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, किया ये काम
Share:

इस समय पूरे देश में कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है। इस बीच मुश्किल समय में कई सेलेब्स मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि कई बॉलीवुड सेलेब्स बीते साल के कोरोना काल से ही मदद करते आ रहे हैं। इन्ही सितारों में एक नाम निर्देशक रोहित शेट्टी का भी है। अब इस बार फिर से रोहित ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जी हाँ, एक बार फिर रोहित अपनी मदद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट लिखा है जिसमे वह लिखते हैं, 'वो स्क्रीन पर खतरों का खिलाड़ी होगा, लेकिन पर्दे के पीछे वो एक सेंसटिव और दयालु शख्स है, जो इंसानियत का ख्याल रखते हैं।' आगे सिरसा ने लिखा है, 'रोहित शेट्टी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कोविड केयर फेसिलिटी की मदद की। आपकी सहायता के लिए हम आपके आभारी हैं। प्रार्थना है कि आपकी इस मदद के बदले आपको बहुत सारी ब्लेसिंग्स मिलें।' अब सिरसा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और रोहित की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। हलाकि अब तक यह पता नहीं चला है कि रोहित शेट्टी ने कितने रुपयों से मदद की है।

वैसे इस खबर को शेयर करते हुए विरल भियानी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि मनजिंदर सिंह सिरसा के कोविड केयर में 250 बेड्स मौजूद हैं, और सभी सुविधाएं मुफ्त हैं। आप सभी जानते ही होंगे रोहित शेट्टी ने बीते साल 2020 में भी कोविड के खिलाफ बढ़ चढ़कर मदद की थी। उस दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस के लिए 11 होटल उपलब्ध करवाए थे।

आमजन पर मंहगाई की मार! 100 रुपये लीटर के पार हुआ पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

'हैप्पी बर्थडे' के लिए अनुपम को मिला न्यूयॉर्क में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

भारत में टूटे कोरोना के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में 4 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -