सोनम कपूर पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा
सोनम कपूर पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा
Share:

शिक्षा संस्थानों में छात्रों को हिजाब (Hijab Row) पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, इस समय दुनियाभर में इस मुद्दे को लेकर अशांति फैली हुई है। कर्नाटक से शुरू हुए इस बवाल ने अब बड़े विवाद का नाम ले लिया है। वहीं दूसरी ओर, कुछ सेलेब्स ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। आप सभी को बता दें कि हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी हिजाब मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए थे। इसी को लेकर अब बीजेपी लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोनम कपूर के ‘हिजाब और पगड़ी की तुलना’ किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। जी दरअसल आप देख सकते हैं कुछ ट्वीट्स करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने सोनम कपूर की क्लास लगाई है।

आप सभी को बता दें कि सोनम कपूर ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पगड़ी पहने हुए एक पुरुष और हिजाब पहने हुए एक महिला की तस्वीरें शेयर की थीं और सवाल पूछा था कि 'अगर पगड़ी एक विकल्प हो सकता है, तो हिजाब क्यों नहीं?' वहीं इस पोस्ट को करने के कुछ ही देर बाद सोनम कपूर ने यह पोस्ट हटा दिया, हालाँकि उसके पहले इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। अब इस पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'दस्तर या “दस्त-ए-यार” का अर्थ है “भगवान का हाथ”। यह कोई विकल्प नहीं बल्कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद है और सिखों की पहचान का एक अभिन्न अंग है। इस मुद्दे में दस्तर और हिजाब की तुलना करना अनुचित और अवांछित है।'

इसी के साथ ही उन्होंने सोनम कपूर के पोस्ट की फोटो भी शेयर की है। वहीं इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 'सोनम कपूर आपने एक चुनाव किया। हिजाब अटैक में शामिल ना हों। एक सिख के लिए पगड़ी अविभाज्य है और हमेशा रहेगी। अत्याचार के खिलाफ सिखों की लड़ाई 17वीं सदी से चली आ रही है और यह आगे भी जारी रहेगी।'

हिजाब विवाद: इस जिले में 14-19 फरवरी तक धारा 144 लागू

'गहराइयां' के लिए KRK ने कहा- 'सेक्स की मल्लिका दीपिका और देवता करण जोहर....'

'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली लड़की को सलमान-आमिर ने दिए 3 करोड़ रुपए! जानिए सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -