दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जताई पानी को लेकर बड़ी साजिश की आशंका
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जताई पानी को लेकर बड़ी साजिश की आशंका
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पानी को लेकर बड़ी साजिश की आशंका जताई है। शुक्रवार देर रात उन्होंने कहा कि हरियाणा के ताजेवाला से 17 किलोमीटर नीचे यमुना में पानी रोकने के लिए बांध बनाया जा रहा है। उन्होंने इस कदम को दिल्ली वासियों के खिलाफ साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता को प्यासा मारने की साजिश तो नहीं रची जा रही है। 

लगातार जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को निशाना बना रहे है नक्सली

भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी 

इसी के साथ दिल्ली जल बोर्ड ने बांध के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के लिए केंद्र-हरियाणा सरकार, मॉनिटरिंग कमेटी सहित दिल्ली के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान से ठीक पहले ताजेवाला में बांध का निर्माण किया जा रहा है। बोर्ड ने भीषण गर्मी के दौरान दिल्ली वासियों को पानी की भारी किल्लत की आशंका जताते हुए सभी एजेंसियों से इस दिशा में तत्काल उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है। 

ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचा चक्रवाती तूफान फैनी अब तक 8 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने निर्माण स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीम के सदस्यों का कहना है कि बांध के निर्माण से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। 

आप को बड़ा झटका, एक विधयक और तीन पार्षद भाजपा में शामिल

सिर्फ 1 रुपये में Realme 2 Pro, इन वेबसाइट पर सेल शुरू

Bajaj Dominar की कीमत में आई गिरावट, इतनी हुई कटौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -