कोरोना संक्रमित हुए मनीष मल्होत्रा, खुद दी जानकारी
कोरोना संक्रमित हुए मनीष मल्होत्रा, खुद दी जानकारी
Share:

कोविड 19 इस समय तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस संक्रमण से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी ग्रसित हो रहे हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए हैं। अब इसी लिस्ट में एक नाम शामिल हुआ है मनीष मल्होत्रा का। वह भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बारे में मनीष ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। उन्होंने खुद यह जानकारी दी है कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय मनीष घर पर ही अपना ध्यान रख रहे हैं। आप देख सकते हैं मनीष ने इंस्टाग्राम पर प्लस साइन का पोस्ट शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटीन पर हूं। मैं डॉक्टर्स द्वारा दी गई सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहा हूं। आप सभी प्लीज सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।’ वैसे उनकी इस पोस्ट को पढ़कर नुसरत भरूचा चौंक गई हैं और उन्होंने मनीष के इस पोस्ट पर कमेंट किया, ''क्या???''।

वहीं दूसरे सेलेब्स ने मनीष के जल्द से ठीक होने की दुआ की है। आप सभी को याद हो तो बीते दिनों ही मनीष को रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम के साथ देखा गया था। तीनों को अलीबाग से लौटते हुए पाया गया था। उस समय ऐसा कहा गया था कि तीनों ने अलीबाग में पार्टी की थी और पार्टी से लौटने के बाद जब पैपराजी तीनों की फोटोज क्लिक करने लगे तो तीनों ही नहीं रुके और निकल गए। उसके बाद भी तीनों के फोटोज क्लिक किये गए थे जो तेजी से वायरल हुए थे।

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक शिवा कोटवाणी का हुआ निधन, थे कोरोना संक्रमित

कोरोना के बिगड़ते हाल देखते हुए बोले सोनू सूद- हालात बेहद गंभीर

नमाज़ के दौरान गड़बड़ी करने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -