इस दुल्हन के लुक को कॉपी कर सबसे अलग और आकर्षक दिख सकती हैं आप
इस दुल्हन के लुक को कॉपी कर सबसे अलग और आकर्षक दिख सकती हैं आप
Share:

शादी सभी के जीवन में ख़ास पल होता है और यह बार बार नहीं आता। ऐसे में अब तक दुल्हनें अपनी शादी को और भी शानदार बनाने के लिए अलग-अलग रंगों के आउटफिट का इस्तेमाल कर रही हैं। इस लिस्ट में लाल सबसे आगे हैं क्योंकि पारंपरिक लाल शादी का जोड़ा हमेशा हर दुल्हन के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। अब हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिली, जिसने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जी हाँ और उनके लहंगे की चमक ने उनकी शादी की रौनक को और बढ़ा दिया था। आप अगर चाहे तो इस दुल्हन को कॉपी कर सकते हैं।

इस दुल्हन का नाम सृष्टि सुनेजा है जिन्होंने अपने बड़े दिन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई लाल पारंपरिक लहंगा चोली पहनी थी। जी हाँ और उनकी चोली में सुनहरे धागे, मोतियों और क्रिस्टल के साथ जटिल कढ़ाई की गई थी, जबकि उनके लहंगे पर सुनहरे मोतियों, ज़री और सीक्विन के साथ पांच अलग-अलग पैटर्न वाले कढ़ाई किए गए थे। आप देख सकते हैं अपने ए-लाइन वाले लहंगे में दुल्हन की सुंदरता देखने लायक थी। वहीं चोली के स्लीव्स के हेम में फ्रिंज जोड़े गए थे, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे। इसी के साथ उन्होंने एक घूंघट के साथ स्टाइल किया था। वहीं सृष्टि ने अपनी लहंगा चोली को लाल रंग के शीर ट्यूल दुपट्टे के साथ पेयर था, जिसमें सुनहरे धागे के साथ हेमलाइन पर एक भारी कढ़ाई की गई थी।

इसके अलावा सृष्टि ने रीगल ज्वेलरी सेट को चुना था और उन्होंने एक चौड़े हीरे और पन्ना पत्थर से जड़े पोल्की जड़ाऊ नेकपीस के साथ-साथ मैचिंग बड़े डैंगलर्स, एक माथा पट्टी और एक फ्लोरल मोटिफ पैटर्न वाली नथ पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने लाल चूड़ा, कड़ा और अनोखे कलीरे के साथ अपने लुक को और निखार दिया था। उनके कलीरों के लटकन पर उनका और उनके दूल्हे राघव के नाम के शुरुआती अक्षर लिखे हुए थे। आप देख सकते हैं उनका लुक कातिलाना था और आप इसे आसानी से कॉपी कर सकती हैं।

5 साल से अपने लिए दुल्हन खोज रहा लड़का, नहीं मिली तो लगवा दिए अनोखे पोस्टर

शादी पार्टी में पहने सीक्विन साड़ी, इन अभिनेत्रियों के लुक को करें कॉपी

शादी के बंधन में बंधी टीवी की यह अदाकारा, 7 साल डेटिंग के बाद लिए 7 फेरे

पूजा में दिखना है सबसे अलग और खूबसूरत तो पहने ये साड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -