चिराग पासवान को बड़ा झटका, मणिपुर के एकलौते LJP विधायक ने थामा भाजपा का दामन
चिराग पासवान को बड़ा झटका, मणिपुर के एकलौते LJP विधायक ने थामा भाजपा का दामन
Share:

इम्फाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सहयोगी चिराग पासवान को एक और झटका दिया है। मणिपुर में लोजपा के इकलौते MLA करम श्याम ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में सीएम एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हुए।

सीएम बिरेन सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि अगले साल विधानसभा चुनावों में श्याम की मदद से पूर्ण बहुमत हासिल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। सीएम बिरेन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आज लिलोंग चाजिंग में करम श्याम के भाजपा में शामिल होने के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। वह एक महान सोच वाले नेता हैं। मैं और भाजपा मणिपुर में एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार देने के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।'

इससे पहले श्याम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भी सम्मानित किया गया। समारोह में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा उपस्थित थे।

आज सियासी गर्माहट को नापने काशी जाएंगे अमित शाह

'समीर वानखेड़े पर लगाए मेरे सारे आरोप सही...', हाई कोर्ट में नवाब मलिक का हलफनामा

नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ीं.., अमृता फडणवीस ने भेजा लीगल नोटिस, दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -