15 हजार वोट से जीते मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह
15 हजार वोट से जीते मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह
Share:

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में 60 विधानसभा सीटों के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव हुआ था। वहीँ राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है और उसकी कोशिश सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने की है।

वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है लेकिन अब इस बीच BJP आगे बढ़ती नजर आ रही है। जी हाँ, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार वह महज 8 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है और उसे 6 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। वहीं Thanga में बीजेपी के टी रबिंद्रो सिंह 3 दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं।

अभी 1 दौर की गणना बाकी है। इसी के साथ चुनाव आयोग के अनुसार, मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा में 41 सीटों में से बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह 5 दौर की मतगणना के बाद अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से करीब 15 हजार वोट से आगे चल रहे हैं और अब खबर आई है कि उनकी जीत हो गई है। जी हाँ, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह जीत गए हैं।

BJP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाए, मंदिर में मणिपुर CM बीरेन सिंह ने की प्रार्थना

यूपी-उत्तराखंड और गोवा में फिर खिल रहा कमल, मणिपुर में भी भाजपा बहुमत के करीब

क्या भाजपा को सत्ता में वापस ला पाएंगे बिरेन सिंह ? मणिपुर में मतगणना शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -