भारत-म्यांमार सीमा पर हुई गोलीबारी , 3 उग्रवादी ढेर
भारत-म्यांमार सीमा पर हुई गोलीबारी , 3 उग्रवादी ढेर
Share:

इंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर 11 असम राइफल्स और 6 डोगरा रेजीमेंट के संयुक्त बलों के साथ मुठभेड़ में 3 उग्रवादी मारे गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक चली और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और उग्रवादियों के बीच भीषण फायरिंग हुई, जिसमें स्वचालित हथियारों का भी उपयोग किया गया।

पुलिस के मुताबिक 3 उग्रवादी मारे गए, वहीं बाकी उग्रवादी बच निकलकर म्यांमार जाने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि उनके शवों को मोरेह थाने को सौंप दिया गया है। अभी जानकारी लगाना बाकी है कि उग्रवादी किस समुदाय जुड़े थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -