नए साल में बदलेगी मंगल की चाल, इन राशि वालों का बदल जाएगा भाग्य
नए साल में बदलेगी मंगल की चाल, इन राशि वालों का बदल जाएगा भाग्य
Share:

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जी हाँ और इसका असर मानव जीवन और देश दुनिया पर नजर आता है। हालाँकि मंगल ग्रह को आक्रामकता और उत्साह से जुड़ा माना जाता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह साहस, शक्ति और परिश्रम आदि का ग्रह माना गया है। जी हाँ और मजबूत मंगल आपके पराक्रम को बढ़ाता है, आपके लिए शुभदायक और फलदायक होता है। अगर मंगल कमजोर है आपको घमंडी बना देता है। आने वाले 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे। जिसका असर सभी राशियों में देखने को मिलेगा। वृष राशि में मार्गी मंगल ऊर्जा का स्तर और लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। जिससे व्यवहार में उतार चढ़ाव, व्यवसाय में अप्रत्याशिता होगी। इसी के साथ मार्गी मंगल का 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा कुछ राशियां है जिनको मार्गी मंगल ज्यादा सफलता दिलाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे मे। 

कर्क- रुपए-पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठगों से सावधान रहें और कर्ज-उधार से दूर रहें। कर्क राशि के जातकों के द्वारा किए गए व्यापार और नौकरी में प्रयास रंग लाएंगे। इसी के साथ समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार से भी आपको लाभ होगा। व्यवसाय संबंधों में तरक्की मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

3 या 4 दिसंबर, जानिए कब है मोक्षदा एकादशी और क्या है इसकी पूजा विधि

मकर- मकर राशि वालों में कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की। मंगल के मार्गी होने से बिजनेस में होगा लाभ। ये समय छात्रों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। जी हाँ और इस समय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इसी के साथ जिम्मेदारियों को संभालने के लिए सबसे आगे रहेंगे। जमीन जायदाद या वाहन के सौदे फायदेमंद साबित होंगे। इसके अलावा परिवार वालों की सेहत का इस समय खास ख्याल रखें। शैक्षिणिक प्रयासों में विजयी होने वाले छात्रों के लिए समय आसान रहेगा। 

मीन- मीन राशि के जातकों को शीघ्र ही शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी में आय बढ़ेगी और पद में प्रमोशन मिलेगा। इसी के साथ जिन लोगों की विवाह में देरी हो रही है, उनका विवाह भी शीघ्र हो जाएगा।

बुध का हो रहा राशि परिवर्तन, जानिए कौन-सी हैं लकी राशियां

आपको शक्तिशाली बना सकते हैं नंदी के ये मंत्र, रोज करें जाप

क्यों शादी में होता है गठबंधन, जानिए इसका मतलब और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -