निर्भया केस में नहीं हुआ पूरा न्याय
निर्भया केस में नहीं हुआ पूरा न्याय
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में हुए निर्भया बलात्कार कांड को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। दरअसल उन्होंने इस मामले से जुड़े नाबालिग अपराधी को लेकर कहा है कि वह अगले माह जेल से बाहर आ जाएगा। मगर उसे खुला नहीं छोड़ा जा सकता। उस पर नज़र रखना होगीं। उनका कहना था कि उसे किसी और अपराध को अंजाम देने से रोकना होगा। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने अहम स्टेटमेंट में यह बात कही कि कानून ने अपना काम कर दिया है। मगर वह आश्वस्त नहीं है कि पूरे मामले में न्याय हुआ है।

उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत उसे जो सज़ा मिलनी थी वह उसे दी जा चुकी है। जिस समय उसने जघन्य अपराध को अंजाम दिया था वह नाबालिग था। उन्होंने अपनी बात कहते हुए जुवेनाईल जस्टिस बिल वर्ष 2015 का उल्लेख करते हुए कहा कि दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से कम कर 16 वर्ष करने की बात कही। उनका कहना था कि न्याय और कानून एक दूसरे से बेहद अलग हैं।

कानून के अनुसार सजा काटने के बाद नाबालिग अपने घर जा सकता है। इन विरोधाभासों को दूर करने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर वर्ष 2012 को दिल्ली में एक लड़की के साथ चलती बस में बलात्कार हुआ था। इस लड़की को बेरहमी से मारने का प्रयास भी किया गया। इस मसले में 4 आरोपियों को दोषियों को मृत्यु दंड दे दिया गया। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में अपील लंबित है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -