मैंडी मूर जल्द ही बनने वाली है माँ
मैंडी मूर जल्द ही बनने वाली है माँ
Share:

हाल ही में मैंडी मूर ने खुशखबरी की घोषणा की है। वहीं अपनी इस घोषणा करते हुए उन्होंने अपने फैंस को एक नई ख़ुशी दी है। अमेरिकी अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की ख़बरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मूर और गोल्डस्मिथ ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के बारें में यह भी जानकारी दी है कि वह बेबी गर्ल है, या बेबी बॉय।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandy Moore (@mandymooremm) on

द टंगल्ड स्टार ने कहा, "बेबी बॉय गोल्डस्मिथ 2021 की शुरुआत में" इस पोस्ट में उस जोड़े की प्यारी ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें भी शामिल हैं जो दिवा के बेबी बम्प को दर्शाती है। अभिनेत्री का विवाह पहले रयान एडम्स के साथ हुआ था, जिनके साथ वह 2009 में शादी के बंधन में बंधीं। हालांकि, उनकी शादी 2016 में निजी विवादों के चलते टूट गई। एडम्स ने हाल ही में मूर से अपनी गलतियों के लिए माफ़ी भी मांगी थी।

इस बीच, मैंडी मूर ने हाल ही में स्टूडियो लैंडिंग्स शीर्षक से अपना सातवां स्टूडियो एल्बम जारी किया है। नायिका हमेशा से ही पति टेलर गोल्डस्मिथ के साथ बच्चों को लेकर बहुत ही खुश थी। उसने 2016 में मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में भी बात की। वह कथित तौर पर यह भी कहती है कि वह जल्द से जल्द बच्चे चाहती थी। मीडिया के साथ पहले साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने कहा था कि वह उससे बेहतर साथी की कल्पना नहीं कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि गोल्डस्मिथ सबसे जबरदस्त पिता बनने वाले हैं।

डेमी लोवाटो के रिलेशनशिप को लेकर सामने आई ये बड़ी बात

ज़ेन मलिक के घर गुंजी किलकारियां

लियाम पायने ने पिता बनने पर पूर्व 1D स्टार ज़ैन को दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -