मंडला में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
मंडला में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
Share:

मंडला: मंडला जिले के मोतीनाला थाना में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। खबरों के अनुसार इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। जी दरअसल इस बात की पुष्टि खुद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। उन्होंने इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को बधाई भी दी है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि 'मंडला और बालाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। दोनों 14-14 लाख के इनामी थे।' खबरों के मुताबिक इस घटना स्थल से पुलिस ने 3 बंदूक, वॉकी टॉकी के साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद की है। इस घटना को बीते शुक्रवार की देर रात की बताया जा रहा है। इस मामले में हॉक फोर्स के जवानों के शामिल होने के बारे में कहा जा रहा हैं। जी दरअसल एडीजी वेंकटेश्वर राव इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और जंगल में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, 'मध्यप्रदेश में अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान एक के बाद एक सफल होते जा रहे हैं।' केवल यही नहीं बल्कि उनका कहना यह भी है कि, 'नक्सलियों को मारने वाले पुलिसकर्मियों सम्मानित भी किया जाएगा।'

कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी हड़ताल करने वाले सहकारी कर्मचारियों को चेतावनी

कोविड वैक्सीन के पहले डोज के बाद ही 3 डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

MP में कंगना के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, कंगना ने नहीं मांगी माफ़ी तो आगे भी रहेगा जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -