मंदिरा बेदी के दुःख में शामिल होने पहुंची बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय
मंदिरा बेदी के दुःख में शामिल होने पहुंची बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय
Share:

मंदिरा बेदी को बीते कल एक बहुत बड़ा झटका लगा है। जी दरअसल उनके पति राज कौशल का निधन हो गया है। बीते बुधवार को अचानक ही हार्ट अटैक आने के बाद राज का निधन हो गया। अब इस समय मंदिरा सदमे में हैं और उनके दोस्त इस मुश्किल समय में उनका साथ देने जा रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं मौनी रॉय। मौनी बीते बुधवार शाम मंदिरा के घर पहुंचीं और इस दौरान मौनी के चेहरे पर दुःख साफ़ नजर आया। आपको बता दें कि मौनी और मंदिरा बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav।manglani)

जी हाँ और दोनों साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। आए दिन दोनों को साथ देखा गया है बीते मंगलवार को भी मौनी और मंदिरा मिले थे और दोनों ने खूब मस्ती की थी। लेकिन दोनों को यह नहीं पता था कि एक दिन बाद ही मंदिरा की जिंदगी में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ेगा। वैसे मंदिरा से मिलने मौनी के अलावा रवीना टंडन भी पहुंची थीं। इसी के साथ टीवी और बॉलीवुड के और भी सेलेब्स राज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे जिसमें रोनित रॉय, आशीष चौधरी शामिल थे।

आपको बता दें कि राज के पार्थिव शरीर को जब श्मशान ले जाया जा रहा था तब उसी एम्बुलेंस में मंदिरा भी थीं। केवल यही नहीं बल्कि मंदिरा ने खुद राज की अर्थी भी उठाई थी। वैसे तो यह सब पुरुष करते हैं, लेकिन मंदिरा ने इस प्रथा को तोड़ दिया। आपको बता दें कि अब राज के जाने के बाद मंदिरा को अकेले दोनों बच्चों को देखना होगा। जी दरअसल राज और मंदिरा ने साल 1999 में शादी की थी और दोनों के 2 बच्चे एक बेटा और बेटी है। बेटी को दोनों ने पिछले साल ही गोद लिया था।

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का हुआ निधन, बड़े नेताओं ने जताया दुःख

ल्यूक हेमिंग्स ने की पहले एल्बम की घोषणा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

राज कौशल के निधन से टूटे रोहित रॉय, कहा- 'माफ नहीं कर पाऊंगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -