Shotgun Nationals : पंजाब के मानवजीत ने 12वां और राजस्थान के मानवादित्य ने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया
Shotgun Nationals : पंजाब के मानवजीत ने 12वां और राजस्थान के मानवादित्य ने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया
Share:

 

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व विश्व चैम्पियन मानवजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को यहां शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना 12वां पुरूष ट्रैप स्वर्ण पदक हासिल  कर लिया हैं, जबकि राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने जूनियर वर्ग में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मानवजीत राउंड 24 में एक निशाना चूक गए जिससे वह पांच फाइनल क्वॉलिफाइंग स्थान के लिए सात अन्य दावेदारों के साथ शूट-ऑफ में पहुंच गए। कांस्य पदक जीतने वाले तेलंगाना के केनान चेनाई ने 125 में से 121 अंक से सीधे फाइनल के क्वालिफाइ किया।

मानवजीत ने फाइनल में 50 में से 42 निशाने लगाए और राज्य के साथी विश्वदेव सिंह सिद्धू को पछाड़ा जिन्होंने 41 अंक जुटाए। केनान पहले 40 में से 32 निशाने से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। मानवजीत ने इस  प्रकार स्वर्ण पदक हासिल किया हैं|

जूनियर फाइनल में मानवादित्य और पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता चली। लेकिन राजस्थान के निशानेबाज ने 45-44 से जीत हासिल कर राष्ट्रीय खिताब जीता हैं। उनके राज्य के साथी विवान कपूर ने 35 अंक से कांस्य पदक जीता। मानवजीत और मानवादित्य ने अपने वर्गों में टीम खिताब भी जीतकर दिन में दो-दो स्वर्ण पदक हासिल कर लिए हैं। मानवजीत ने जंगशेर और नमनवीर सिंह बरार के साथ मिलकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं मानवादित्य, विवान और अमान अली इलाही ने जूनियर पुरूष टीम खिताब हासिल किया।

Ind Vs Ban: पिंक बॉल से शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने कोहली, रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ा

भारतीय फाइटर विजेंदर का जलवा कायम, कॉमनवेल्थ चैंपियन चार्ल्स एदामु को दी शिकस्त

नसीम शाह की उम्र में किया फेरबदल, पाकिस्तान ने मारी खुद के पैरो पे कुलाहड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -