अवैध संबंध के शक में, पत्नी और बहन पर किया चाकू से हमला
अवैध संबंध के शक में, पत्नी और बहन पर किया चाकू से हमला
Share:

इन दिनों अपराध के कई मामले सामने आ रहे हैं जो हैरान कर रहे हैं. हाल ही में जो मामला सामने आया है वह मुंबई का है. इस मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का उसकी बहन के पति के साथ अवैद्य सम्बन्ध होने के शक पर पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी इसके बाद अपनी बहन को चाकू मार दिया। यह घटना नवी मुंबई स्थित नेरुल की बताई जा रही है। 

इस मामले में आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी इसके बाद वह अपनी बहन के घर गया और उसके साथ झगड़ा करने के बाद उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसकी बहन के पति के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर उसने अपनी बहन से झगड़ा किया था। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है। आरोपी की पहचान नागेश के रुप में हुई है और वह इलाके का जाना माना गुंडा है। अपनी पत्नी और बहन के उपर हमला करने के बाद से ही फरार है। आरोपी की बहन को नेरुल में डीवाय पाटिल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिसकर्मियों की आँखों में झोंका मिर्च पाउडर, मारी गोली, फरार हुए तीन कैदी

इराक से लीवर ट्रांसप्लांट कराने आए थे नोएडा, बदमाशों ने फर्जी पुलिस बनकर लगाई लाखों की चपत

कुरान पढ़ाने के बहाने, मौलवी करता था ऐसा काम...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -