महिला को दुष्कर्मी से बचाने आए दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला को दुष्कर्मी से बचाने आए दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Share:

जसपुर: उत्तराखंड के जसपुर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जी दरअसल यहाँ विदेश में रहने वाले युवक की पत्नी को अकेला पाकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इस बीच महिला ने जब शोर मचाया तो उसके घर में पड़ोस के दो युवक आए और आरोपी की जमकर पिटाई की। उसके बाद उन्होंने उसे वहां से भगा दिया। यह घटना होने के तीन दिन बाद मदद करने वाले दोनों युवक दोबारा घर आए और दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में यह आरोप है कि दोनों युवकों ने दुष्कर्म करने के दौरान महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी।

इस मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना राज्य के जसपुर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी और पती विदेश में नौकरी करता है। आगे उसने पुलिस को बताया कि 'वह गांव में बच्चों के साथ अकेली रहती है।' इसके अलावा महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि नई बस्ती में रहने वाले एजाज पुत्र इदरीश से उसकी पहचान हो गई थी। बताया जा रहा है 30 मई की रात को महिला सो रही थी। इसी बीच रात 11 बजे एजाज घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच शोर सुनकर मोहल्ले के कासिम और फैसल दो युवक मदद के लिए आए। उसके बाद दोनों युवकों ने एजाज को पकड़कर उसकी पिटाई की। वहीँ महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उस दिन की घटना के बाद से कासिम और फैसल उसे ताकने लगे, उसके बाद दो जून की रात को दोनों घर में घुसे और दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान दोनों ने मोबाइल से वीडियो बनाया और जाते समय धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो को वायरल कर देंगे। महिला का कहना है दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की और किसी को न बताने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले में जांच जारी है हालाँकि किसी भी तरह की गिफ्तारी पुलिस की तरफ से नहीं हुई है।

रामायण के बाद एक बार फिर सागर प्रोडक्शन के साथ जुडेंगी शो की सीता, देखें नया अवतार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूएई के खिलाफ गंभीर यात्रा चेतावनी की जारी

उन्नाव: सस्पेंड हुए सिर पर प्लास्टिक स्टूल लेकर खुद की सुरक्षा कर रहे सिपाही और इंस्पेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -