बिना मास्क के दुकान में घुस गया शख्स, स्टाफ ने कहा पहनो तो किया ये काम
बिना मास्क के दुकान में घुस गया शख्स, स्टाफ ने कहा पहनो तो किया ये काम
Share:

इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने के लिए मिल रही है। वहीं इस बीच सभी को मास्क पहनने और दूरी बनाकर रखने के लिए कहा जा रहा है। अब इसी बीच जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं उनके चालान कट रहे हैं। अब आज हम जो किस्सा आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह मामला अमेरिका का है। यहाँ ओहायो में वॉलमार्ट में एक शख्स बिना मास्क के घुस गया।

उसके बाद जब उसकी किसी से मास्क ना पहनने को लेकर बहस हो गई तो उसने खतरनाक हथियार निकाल लिया। जी हाँ, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक Colyn Tusing की उम्र 20 है। वह शनिवार शाम 5 बजे Sandusky के एक स्टोर में गए। वह वहां वॉलमार्ट के स्टोर में बिना मास्क के घुस गए। यह देखकर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें मास्क पहनने के लिए रिक्वेस्ट की। काफी समय तक उनकी रिक्वेस्ट को सुनने के बाद भी Colyn Tusing ने उनकी बात नहीं मानी। वहीं उसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें वॉलमार्ट से बाहर जाने को कहा।

बाहर जाने का आदेश सुनते ही Colyn Tusing को गुस्सा आ गया और उन्होंने brass knuckles निकाल लिया। शुक्र यह था कि किसी ने पहले ही पुलिस को कॉल कर दिया था। वहीं Colyn Tusing के हथियार निकालते ही पुलिस आ गई। उसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है बाद में पता चला कि Colyn के पास रेजर ब्लेड नाइफ भी था और पुलिस ने उनपर ये खतरनाक हथियार रखने को लेकर केस दर्ज कर लिया है।

किसानों को मिली दिल्ली आने की अनुमति, साथ चलेगी दिल्ली पुलिस की टीम

रुबीना को मिला इस एक्ट्रेस का सपोर्ट, बोलीं- शुक्र है आंखें खुल गईं

अब उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -