खुद को NSG का जवान बताकर पीएम मोदी के सभास्थल में घुसा शख्स, हथियार के साथ 2 गिरफ्तार
खुद को NSG का जवान बताकर पीएम मोदी के सभास्थल में घुसा शख्स, हथियार के साथ 2 गिरफ्तार
Share:

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान क्या किसी बड़े हमले को अंजाम दिया जाना था? क्या मुंबई की सुरक्षा उस दिन किसी बड़े खतरे में पड़ने वाली थी, जो टल गई? दरअसल, पीएम मोदी के मुंबई दौरे के सभास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के पास खतरनाक हथियार मिले हैं। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के MMRDA मैदान पर दो दिनों पहले पीएम मोदी की सभा हुई। मुंबई पुलिस ने यहीं से दोनों आरोपियों को दबोचा है। इन आरोपियों के नाम कटराम चंद्रगाई कावड और रामेश्वर मिश्रा बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कटराम की आयु 39 वर्ष है और वह मुंबई से सटे भिवंडी इलाके का निवासी है। वह होटल और ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर पेट्रोलिंग करते वक़्त पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ, तो उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। उसके पास से स्मिथ एंड वैगन स्प्रिंगफिल्ड रिवॉल्वर सहित 4 राउंड गोली बरामद हुई। इसके पास रिवॉल्वर का लाइसेंस होने की भी जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस के आदेश का उल्लंघन करने के कारण कटराम के खिलाफ BKC पुलिस थाने में धारा 37 (1), 135 मपोका 1951 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिसकी पूछताछ जारी है।

वहीं, एक और शख्स अरेस्ट किया गया है, जो खुद को NSG का जवान बताकर भीतर आया था। रामेश्वर मिश्रा नामक यह शख्स पीएम मोदी के सभा स्थल पहुंचने के लगभग 90 मिनट पहले नवी मुंबई से यहां पहुंचा था। यह अपने आप को NSG में नायक के पद पर कार्यरत बता कर सभा स्थल में दाखिल हुआ था।

राहुल गांधी की यात्रा के बीच नरवाल में दो बड़े ब्लास्ट, कई लोगों के चपेट में आने की आशंका

यूपी: भरी कोर्ट में चली गोली, जज साहब को लगी, मचा हड़कंप

दिल्ली के कनॉट प्लेस में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -