चिकन खाते समय गले में फंस गई हड्डी, सांस लेने में हुई परेशानी और फिर...
चिकन खाते समय गले में फंस गई हड्डी, सांस लेने में हुई परेशानी और फिर...
Share:

बंगलुरु: किसी बड़ी परेशानी में फंस जाने को कहते हैं, 'गले की हड्डी' यानी जिसे न निगला जा सकता है और न उगला जा सकता है। हालांकि, कर्नाटक के हावेरी में एक शख्स के गले में सचमुच हड्डी फंस गई। चिकन खाने के दौरान युवक के गले में मुर्गे की हड्डी फंस गई थी, जो तीन दिनों तक युवक के गले में अटकी रही। आखिरकार तीन दिनों की लंबी मशक्कत के बाद चिक्तिसकों ने बिना किसी सर्जरी के यह हड्डी बाहर निकाली गई।  

अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन सिंह ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

सांगुर गांव के 27 वर्षीय बरप्पा मंतप्पनवर को 14 फरवरी की रात अचानक उसे सांस लेने में समस्या हुई। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसे भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने जब उसके गले का एक्स-रे किया तो उसके गले में हड्डी फंसी हुई देखी गई। डॉक्टरों ने शख्स के गले में फंसी इस हड्डी को निकालने के लिए एंडोस्कोपी करने की। लेकिन काफी कोशिशों के बाद एंडोस्कोपी से उसके गले में फंसी हड्डी को निकाल लिया गया। 

वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं करिश्मा कपूर, इंटरनेशनल शो पर है आधारित

डॉ. रविकुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवक ने चिकन खाया था। उसी दौरान चिकन की हड्डी उसके गले में फंस गई। इस कारण से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक सांस तक नहीं ले पा रहा था। हालांकि अब युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। 

खबरें और भी:-

RBI ने बैंकों को जारी की चेतावनी, इस तरह से हो रही धोखाधड़ी

शादी के सीजन में चमका बाज़ार, सोने के साथ चांदी भी चमकी

बेंगलुरु में शुरू होने वाले नेशनल कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने की 34 खिलाड़ियों की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -