प्रपोज करते समय नाली में गिरी अंगूठी, पुलिस से मांगी मदद
प्रपोज करते समय नाली में गिरी अंगूठी, पुलिस से मांगी मदद
Share:

अक्सर यह कहा जाता है की प्यार में इंसान दीवाना हो जाता है और दीवानगी का यह नजारा अमेरिका के फेमस टाइम स्क्वाॅयर पर देखने को मिला। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए आया था. वही लड़की के हां कहते ही जो कुछ हुआ वो यादगार और देखने लायक था। पूरी घटना न्यूयॉर्क शहर में बीते शनिवार की होना बतार्इ जा रही है।

यह था पूरा मामला

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए आया था. आैर जैसे ही उसकी गर्लफ्रैंड वंहा पहुंची तो वो तुरंत उसके पास जा कर घुटने के बल पर बैठ गया और हाथ में अंगूठी ले कर शादी का प्रस्ताव रखने लगा। इसके बाद जैसे ही लड़की ने हां कहा वो खुशी से इतना रोमांचित हुआ कि अंगूठी उसके हाथ से गिर कर नीचे लगी जाली को पार करके नाली में चली गई। इस पूरी घटना के बाद लड़के ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गर्इ जिसे बाद में न्यूयाॅर्क के पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया फिर क्या था वीडियो पूरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया वही पुलिस की मदद से रिंग नाली में से निकाल कर वापस लड़के को सौंप दी गई.

यहाँ के लोगों को नहीं है बाथरूम जाने का समय, इसलिए करते हैं ये काम

यहां बिल्लियों के पास है सरकारी नौकरी और इंसान हैं बेरोजगार

7 साल के इस बच्चे की सालाना कमाई है 155 करोड़ रूपए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -