पाकिस्तान में क्यों खुद रही है सामूहिक कब्र ?
पाकिस्तान में क्यों खुद रही है सामूहिक कब्र ?
Share:

कराची। पाकिस्तान में एक कब्र खोदने वाले ने ऐसी कब्र खोदी है जिसके माध्यम से 300 से भी ज़्यादा लोगों के शवों को दफनाया जा सकता है। दरअसल बीते वर्ष 1300 लोग मौत के मुंह में चले गए थे। जिसके चलते एक साथ बहुत से लोगों को दफनाने की जरूरत थी। एक व्यक्ति को कब्र खोदने के लिए तैनात ही करना पड़ा था।

हालांकि इस बार पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बचने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं मगर बीते वर्ष तो भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई थी। कब्र खोदने वाले बलूच जिस कब्रिस्तान में तैयारी कर रहे हैं वह ईदी फाउंडेशन द्वारा संचालित है।

हालांकि इस बार भी पाकिस्तान में भी तापमान बहुत अधिक हो गया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया है। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान हैं। वैज्ञानिकों द्वारा कहा गया है कि कराची की इस तरह की गर्मी अब सामान्य हो चली है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने इस बार गर्मी के चलते लोगों को चेतावनी भी दी है। हालात ये है कि चिकित्सालयों में 1850 मरीजों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी कही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -