जब मुँह की जगह नाक में से उग आया दांत, जानिए फिर क्या हुआ
जब मुँह की जगह नाक में से उग आया दांत, जानिए फिर क्या हुआ
Share:

 इंसान का शरीर एक जटिल संगठनात्मक रचना है। यदि कोई भी ऐसी चीज जो शरीर के मुताबिक न हो तो उसी समय कोई न कोई परेशानी पैदा हो जाती है और कई लोग बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। कभी-कभी तो शरीर में ऐसी परेशानी होती है जो सबको हैरान कर देती है। कुछ ऐसी ही परेशानी चीन के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ। इस व्यक्ति के नाक में दांत निकल आया।

असल में, चीन के रहने वाले झांग बिंसेंग को बार बार तीन महीने से अपनी नाक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा ही झांग को अपनी नाक से लगातार बढ़ रही गंध की भी शिकायत थी। प्रतिदिन बढ़ते जा रहे दर्द के कारण झांग बहुत परेशान होने लगे थे। हमें जब भी शरीर से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो हम सीधा डॉक्टर के पास जाते हैं, झांग ने भी ऐसा किया। डॉक्टरों ने उन्हें एक्स-रे कराने के लिए कहा और जब रिपोर्ट आई तो वे हैरान हो गये अपने नाक की नली के पीछे एक दांत निकल आया है।

झांग डॉक्टरों की बात को सुन बेहद परेशान हो गए। फिलहाल डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि झांग की नाक में निकलने का कारण एक दुर्घटना है। मीडिया के द्वारा दी गई खबरों की मानें तो जब झांग 10 साल के थे तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गए थे। इस घटना में झांग के दो दांत टूट गए थे परन्तु दुर्घटना के बाद केवल एक टूटे हुए दांत को ही खोजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा लगता है कि दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ गया और उसके नथुने में उग गया था। इस घटना की जानकारी 20 सालों से ना तो झांग को थी और न ही उनके परिवारवालों को पता था| सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक आज झांग की उम्र 30 साल हो चुकी है। फिलहाल, मात्र 30 मिनट की सर्जरी के बाद झांग की नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला दिया गया।

जल्द आने वाला है गूगल मैप्स का नया अपडेट, बच्चे भी कर पाएंगे इसका उपयोग

आज है संकष्टी चतुर्थी, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

अब बदलेगा WhatsApp का नाम, बीटा वर्जन पर दिखी एक झलक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -