टॉवर पर चढ़ा शख्स बोला मुझे बनाओ पाकिस्तान का प्रधानमंत्री
टॉवर पर चढ़ा शख्स बोला मुझे बनाओ पाकिस्तान का प्रधानमंत्री
Share:

पेशावर : अब देश में हर कोई पीएम बनने के सपने देखने लगा है दरअसल एक सनकी व्यक्ति की हरकत शनिवार को पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद में सुबह एक शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया और मांग करने लगा, 'मुझे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाओ।' मुहम्मद अब्बास नाम का यह शख्स सरगोधा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

पीएम बना तो आर्थिक हालत सुधारने का दावा   
पुलिस के घटना जानकारी देते हुए बताया हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए उक्त शख्स टावर पर चढ़ गया था। वह दावा कर रहा था कि अगर उसे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बना गया तो वह छह महीने में देश की खस्ताहाल आर्थिक हालत को सुधार देगा। साथ ही पाकिस्तान का सारा कर्ज भी चुका देगा।

पुलिस अधिकारियों ने उसे नीचे आने के लिए कहा। लेकिन उसने इन्कार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान या सरगोधा शहर के पुलिस प्रमुख से बात करने पर ही वह नीचे आएगा। इस बीच पुलिस ने रास्ता निकालकर पांच मिनट के लिए इमरान खान की आवाज में एक मिमिक्री कलाकार शफात अली से उसकी बात कराई। बात करने के बाद अब्बास नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस पकड़कर उसे थाने ले गई। 

भ्रष्टाचार मामले में फंसे नवाज़ शरीफ पर आज आएगा अहम् फैसला

इंडोनेशिया : सुनामी में मरने वालो की संख्या बढ़कर 168 हुई, 600 अब भी घायल

नीचता पर उतरा पाकिस्तान, भारतीय राजदूतों को नहीं दे रहा गैस कनेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -