VIDEO: मछुआरे ने पकड़ी 7 फुट लंबी शार्क
VIDEO: मछुआरे ने पकड़ी 7 फुट लंबी शार्क
Share:

आप सभी ने आज तक शार्क तो कई बार देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी 7 फुट लंबी और 249 किलो की शार्क मछली देखी है? अब आप कहेंगे शायद नहीं! हालाँकि ऐसा असलियत में हुआ है। जी हाँ, आज हम आपको एक ऐसी ही मछली के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल, एक मछुआरे ने ब्रिटेन में डेवोन के तट पर सात फुट की बड़ी शार्क पकड़ी है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो इस शार्क की लंबाई लगभग सात फीट बताई जा रही है। बताया जा रहा है इस शार्क को ब्रिटिश जल में अब तक की सबसे बड़ी पकड़ी गई मछली माना जा रहा है।

इस बारे में साइमन डेविडसन ने बताया, 'मैंने पोरबीगल शार्क को पकड़ने से पहले करीब एक घंटे तक उसके साथ जमकर कुश्ती की।' वहीं आगे नॉर्थम्प्टनशायर के बड़े गेम मछुआरे ने कहा, 'शार्क को पकड़ने में इतनी मेहनत लगी की उसे पकड़ने के बाद उनका शरीर पस्त हो गया था।' आप देख सकते हैं साइमन डेविडसन ने इस बारे में जानकारी फेसबुक पर भी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं 550lb की पोरबीगल शार्क पकड़ने में कामयाब रहा। इसने मुझे पूरी तरह से थका दिया, मेरा शरीर पस्त हो गया, लेकिन मैं खुश हूं।' मिली जानकारी के तहत डेविडसन के साथ और भी छह अन्य मछुआरों इसमें शामिल थे। सभी ने बड़े शार्क को अपनी नाव के जाल में फंसाने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक काम किया।

अब मछुआरे का कहना है, ‘उसने मेरा चारा ले लिया और मुझे नहीं लगा कि यह एक बड़ी मछली थी क्योंकि इसने अभी तक लड़ना शुरू नहीं किया था। फिर मैंने इसे नाव के किनारे पर घुमाया और तब मुझे इसके असली रूप का अंदाजा हुआ।’ इसके अलावा डेविडसन ने यह भी कहा- 'यह सोचना बेहद ही भयानक था कि इतनी बड़ी शार्क पानी में तैर रही थी।' मिली जानकारी के तहत शार्क का वजन लगभग 550 पाउंड या 249 किलोग्राम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यहाँ पत्तागोभी और ब्रोक्ली तोड़ने के बदले मिल रहा 63 लाख का पैकेज

सर्वे: ऐसे पैरों वाले मर्दों के होते हैं कई अफेयर

देवी भैरवी मंदिर पहुंची कंगना, जलाये दीये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -