Video: मुंह में पेट्रोल डालकर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि उड़े सबके होश
Video: मुंह में पेट्रोल डालकर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि उड़े सबके होश
Share:

आप सभी ने कई बार देखा होगा आग के साथ लोग करतब दिखाते हैं। हालाँकि जब स्टंट ठीक तरह से नहीं होता तो परिस्थिति काफी गंभीर हो जाती है। जी हाँ और इस समय इसी का एक उदाहरण सामने आया है जो एक वीडियो है। इस वीडियो में एक शख्स जब मुंह में पेट्रोल डलाकर आग के साथ खेल रहा था तो उसकी दाढ़ी में ही आग लग गई। जी हाँ और इसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और युवक को जलने से बचा लिया। आप देख सकते हैं इस वायरल क्लिप में नौजवानों की भीड़ दिख रही है और इसमें से एक लड़का स्टेज पर खड़ा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Patidar (@ravipatidar603)

बच्चे ने लिपस्टिक से रंग दी पूरी कार, मजेदार वीडियो वायरल

वहीं उसके हाथ में जलती हुई मशाल है और वह दूसरे लड़के से पेट्रोल की बोतल मांगता है। वहीं इसके बाद थोड़ा पेट्रोल मुंह में भरकर मशाल पर जोर से फूंक मारता है, जिससे आग का बड़ा सा गोला बनता है। हालाँकि इसी दौरान शख्स की दाढ़ी में आग लग जाती है और वह हाथ से आग को बुझाने की कोशिश करता है। हालाँकि देखते ही देखते मामला गंभीर हो जाता है। इस बीच आस-पास खड़े लड़के शख्स की तरफ दौड़ते हैं और अपने नंगे हाथों से किसी तरह से आग पर काबू पाते हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर ravipatidar603 ने शेयर किया था और इसे खूब वायरल किया जा रहा है। इसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने लिखा है कि आग से मत खेलो, वरना जल जाओगे। वहीं कई लोगों ने उस लड़के की तारीफ की है, जिसने अपने हाथों से आग बुझाने का काम किया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि तमाम लोगों को छोड़ देना, लेकिन इस भाई को कभी ना छोड़ना। ऐसे सच्चे यार मुश्किल से मिलते हैं।

बेटी को काटा तो जिंदा केकड़े को खा गया पिता और फिर...

‘और इन्हें कश्मीर चाहिए…’, ट्रोल हुआ भारत-पाक मुकाबले में उल्टा झंडा फहराने वाला पाकिस्तानी

PKL में बुल्स ने पाइरेट्स को बराबरी पर रोका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -