व्हेल की ये चीज़ करोड़ों में बेचने निकला था शख्स और फिर..
व्हेल की ये चीज़ करोड़ों में बेचने निकला था शख्स और फिर..
Share:

सुना है मछली की उलटी काफी महंगी बिकती है, यानि अगर आप उसे बेचने के लिए निकलें तो करोड़ों में बिक सकते हैं. हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं. आपको बता दें, मुम्बई में एक शख्स को उलटी बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. यह उलटी कोई मामूली उलटी नहीं बल्कि व्हेल मछली की उल्टी थी जिसकी कीमत बेहद ही अधिक थी और सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे. 

जानकारी के लिए  बता दें, यह उलटी करीब 1.3 किलोग्राम वजनी यह उलटी की कीमत इस शख्स ने 1.7 करोड़ लगाई थी. इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस आदमी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. क्योंकि व्हेल मछली की उल्टी या एम्बरग्रिस (Ambergris) को बेचना गैरकानूनी है. पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने विद्याविहार एरिया मुम्बई के कामा लेन से राहुल दुपारे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. 

यहां देख सकते हैं कि व्हेल की उलटी कैसी दिखाई देती है. व्हेल मछली की यह उल्टी सफेद वैक्स जैसी दिखती है, जो सूखकर पाउडर जैसी हो जाती है. इसे बाद में गर्म कर पिघलाकर तेल में बदला जाता है. अमूमन एक व्हेल मछली के पेट से एक बार में करीब 80 से 100 किलो एम्बरग्रिस जमा होता है. अधिक मात्रा होने पर यह उल्टी द्वारा व्हेल के शरीर से बाहर आ जाता है. यह बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनी होती है. व्हेल मछलियों की यह उल्टी करोड़ों में बिकती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई देशों में व्हेल के शिकार पर प्रतिबंध है, लेकिन इनकी स्मगलिंग जारी है. 

पागल सांड ने 2 शख्स पर किया हमला, वायरल हुआ वीडियो

जब एक मड़की निकल गई इस जानवर को, देखते रह गए लोग

गर्लफ्रेंड को इस तरह किया लड़के ने प्रपोज़, नहीं कर पाई इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -