84 साल की बुजुर्ग महिला को लेकर भागा युवक और फिर...
84 साल की बुजुर्ग महिला को लेकर भागा युवक और फिर...
Share:

कहा जाता है प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे में कई बार प्यार के मामले में चौकाने वाले किस्से सामने आते हैं। अब हाल ही में भी एक चौकाने वाला किस्सा सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। यह किस्सा ऑस्ट्रेलिया का है जहाँ एक 80 साल का बुजुर्ग 84 साल की महिला को लेकर फरार हो गया। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला 80 साल का बुजुर्ग अपनी 84 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया।

आप आप सोच रहे होंगे जब वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी तो उसे लेकर भागा क्यों? जी दरअसल, राल्फ गिब्स नामक 80 साल के शख्स कैरोल लिस्ले नामक 84 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को इतना प्यार करते थे कि उनको अपनी गर्लफ्रेंड की बहुत याद आ रही थी। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं। केवल यही नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड की हालत ऐसी थी कि वह सही से चल भी नहीं पा रही थीं। गर्लफ्रेंड की याद्दाश्त भी काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे में शख्स की गर्लफ्रेंड को किसी ऐसी मदद की जरुरत थी, जो उनकी अपनों की तरह ध्यान रख सके। यह सब होने के बाद उनके बॉयफ्रेंड नियम-कानून तोड़कर उन्हें अस्पताल से भगा ले गए।

सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, कैरोल एक नर्सिंग होम में भर्ती थीं। हालाँकि यह करना राल्फ को बड़ा महंगा पड़ा। वह इसलिए क्योंकि इस मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को एक रेगिस्तान से पकड़ा, जहां दोनों गाड़ी से घूम रहे थे। दोनों के मिलते ही पुलिस ने वहां से एयरलिफ्ट कर गर्लफ्रेंड को पर्थ भेज दिया और राल्फ पर कई तरह के चार्ज लगाए। आपको बता दें कि राल्फ की कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 7 महीने की सजा सुनाई गई।

श्रीदेवी को याद कर गुमसुम ख़ुशी कपूर, शेयर की बचपन की तस्वीर

श्रीदेवी की मौत के बाद खुला था यह भयानक राज, जवान दिखने के लिए ये सब करती थी अदाकारा

17 साल छोटी एक्ट्रेस संग शादी करेंगे ऋतिक, जल्द होगा तारीख का एलान!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -