अंडरवर्ल्ड के कारण एक कॉल पर ममता कुलकर्णी को मिलती थीं फिल्में, अब ऐसे कर रही है अपना जीवनयापन
अंडरवर्ल्ड के कारण एक कॉल पर ममता कुलकर्णी को मिलती थीं फिल्में, अब ऐसे कर रही है अपना जीवनयापन
Share:

बॉलीवुड में ऐसी कई बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया तथा अचानक से ही इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इस कड़ी में एक नाम ममता कुलकर्णी का भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये मूवी 1992 में आई थी। इस मूवी से ऑडियंस के बीच हिट होने के पश्चात् उन्होंने निरंतर कई फिल्मों में काम किया जिनमें ‘आशिक आवारा’, ‘वक्त हमारा है’, दिलबर जैसी कई फिल्में सम्मिलित हैं। बॉलीवुड से पहले ममता तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने 1991 में नंबरगल नाम की एक तमिल मूवी से मनोरंजन जगत में कदम रखा था। ममता ने 1991 से लेकर 2003 तक कई मूवीज में काम किया। यहां तक कि उन्होंने बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम किया। मगर इस बीच अभिनेत्री बुरी तरह से अंडरवर्ल्ड तथा ड्रग्स के दलदल में फंस चुकी थीं।

वही आज से 25 वर्ष पूर्व भारत इतना मॉडर्न नहीं था, जितना आज है। जिसके कारण ममता अक्सर विवादों में पड़ती रहती थीं। बता दें, 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए अभिनेत्री ने एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस मैगजीन के आउट होते ही उन्हें लेकर बहुत हंगामा मचा। इसके बाद उनपर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया था। उस दौर में इस मैगजीन की कॉपी ब्लैक में बिकी थीं। अभिनेत्री उस दौरान बहुत सुर्ख़ियों में थीं तथा अपने अंदाज से सभी का दिल चुरा लिया करती थीं। ममता कुलकर्णी को लेकर अक्सर बोला जाता था कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की थी। मगर अभिनेत्री ने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया तथा इसे हमेशा एक अफवाह ही बताया। कहा जाता है कि ममता 10 वर्ष तक विक्की के साथ दुबई में रही थीं। वहीं कई बार ये तक लिखा गया कि उन्होंने अपने हस्बैंड के साथ मिलकर कई अवैध काम भी किए थे।

क्या अंडरवर्ल्ड की मदद से मिला डेब्यू?
कई रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि ममता को फिल्में अंडरवर्ल्ड की सहायता से मिला करती थीं। वहां से ममता की सिफारिश के लिए फोन आते थे तथा अभिनेत्री को यहां काम मिल जाता था। मगर वो कहते हैं न पाप का घड़ा भी एक दिन भर ही जाता है। जिसके पश्चात् केवल ऊपर वाले की चलती है।

साध्वी बन गईं ममता:-
इन सब काम के पश्चात् जब ममता अपने जीवन से थक गईं तो उन्होंने एक पुस्तक लिखी। जी हां, इस किताब का नाम है ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन’। अभिनेत्री अब इंडस्ट्री से बहुत दूर जा चुकी हैं। जहां वक़्त के साथ उनका चेहरा भी बदल गया है। ममता से जब पूछा गया था कि वो सिनेमा से इतनी दूर क्यों चली गईं, इसपर उन्होंने बताया था कि ”कुछ लोग दुनिया में कामों के लिए पैदा होते हैं। मगर मैं मेरे ईश्वर के लिए पैदा हुईं हूं।”

सुहाना का बचपन का वीडियो शेयर कर बेस्ट फ्रेंड शनाया ने दी जन्मदिन की बधाई

ब्रह्मास्त्र के साथ नागार्जुन ने की बॉलीवुड में वापसी, सह-कलाकारों को लेकर कही ये बात

सितंबर में शुरू होगी फिल्म 'द इममोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -