ममता बनर्जी का आरोप, कहा- TMC के विधायकों को लालच दे रही भाजपा
ममता बनर्जी का आरोप, कहा- TMC के विधायकों को लालच दे रही भाजपा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्ष ने राज्य में अपना अपना प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में, सूबे की सीएम और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में ममता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पैसे का लालच देकर TMC विधायकों को पार्टी बदलने के लिए कह रही है। 

बांकुड़ा रैली में ममता ने भाजपा पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि भाजपा TMC विधायकों को धन का लालच दे रही है, ताकि वे पार्टी छोड़कर भाजपा में भर्ती हो जाए। उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए। मैं जेल से भी बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा और राष्ट्र का सबसे बड़ा अभिशाप है। 

बता दें कि, इससे पहले ममता बनर्जी ने अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर भी उनपर निशाना साधा था। दरअसल,  हाल ही में बंगाल दौरे पर गए शाह ने एक आदिवासी के घर भोजन किया था, मगर ममता का कहना है कि यह खाना उस आदिवासी परिवार के घर नहीं बना था बल्कि एक फाइव स्‍टार होटल से बुलवाया गया था। शाह ने तब एक प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर उसे आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा बताया था। पर ममता का कहना है कि वह किसी आदिवासी शिकारी की प्रतिमा थी मुंडा की नहीं।

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने विजय कुमार सिन्हा, हंगामे के बीच हुई वोटिंग

कोविड-19 वैक्सीन की अधिक उम्मीद में जर्मन

शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर ED का छापा, संजय राउत बोले- ये सियासी बदले की कार्रवाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -